पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल …..192 आरक्षकों का तबादला

धमतरी 21 अप्रैल 2026 धमतरी जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए कुल 192 आरक्षकों का तबादला कर दिया है।

यह तबादला उन आरक्षकों के लिए किया गया है, जिन्होंने एक ही स्थान पर दो वर्ष या उससे अधिक समय तक सेवा दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यकुशलता और संतुलित पदस्थापना को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, धमतरी, कुरुद और नगरी अनुभागों के साथ-साथ पुलिस लाइन, यातायात शाखा, नियंत्रण कक्ष, एसपी कार्यालय, साइबर थाना, अजाक थाना और महिला सेल में लंबे समय से पदस्थ आरक्षकों का मूल्यांकन किया गया। इसके बाद एक विशेष बैठक आयोजित कर उनके कार्य प्रदर्शन की समीक्षा की गई।