राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया…

आम आदमी पार्टी में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित तीन सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है और बीजेपी में शामिल होने का दावा किया गया है। तीनों नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी छोड़ने के कारण बताए। इस घटनाक्रम से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) में बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। खबर के अनुसार, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा सहित तीन सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये तीनों सांसद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं।

राघव चड्ढा के साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी आम आदमी पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तीनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी से अलग होने की बात कही और इसके पीछे की वजहें भी साझा कीं।

प्रेस वार्ता में संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा खुद से ज्यादा पार्टी और अरविंद केजरीवाल को प्राथमिकता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी में लाखों कार्यकर्ता पार्टी को आगे रखते हैं, लेकिन मौजूदा हालात में यह निर्णय लेना पड़ा।

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है और मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि, अभी तक पार्टी या अन्य आधिकारिक सूत्रों की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।