पटना 07 मई 2026 : बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार हुआ। एनडीए के कुल 32 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। जेडीयू अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी पहली बार मंत्री बने है। भाजपा के 15, जदयू के 13, एलजेपीआर के 2, हम का 1, आरएलएम का 1 को जोड़कर आज कुल 32 मंत्रियों ने शपथ ली है।
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री और बिहार से जुड़े केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, जीतनराम मांझी, रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा आदि भी शामिल हुए।
श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप कुमार जयसवाल, निशांत कुमार और लेशी सिंह ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।इसके बाद राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह (टाइगर) और अशोक चौधरी ने बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली।पहली बार मंत्री बनने वालों में निशांत कुमार, मिथिलेश तिवारी, स्वेता कुमारी, बुलो मंडल, नंदकिशोर राम और रामचंद्र प्रसाद शामिल हैं।लखेंद्र कुमार, अरुण शंकर, शीला कुमार और केदार प्रसाद गुप्ता ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। बुलो मंडल, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने मंत्री पद की शपथ ली है ।
BJP से मंत्री – राम कृपाल यादव,केदार गुप्ता,नीतीश मिश्रा,मिथलेश तिवारी,रमा निषाद,विजय कुमार सिन्हा,दिलीप जायसवाल,प्रमोद चंद्रवंशी,लखेन्द्र पासवान,संजय टाइगर,इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र,नंद किशोर राम,रामचंद्र प्रसाद
अरुण शंकर प्रसाद,श्रेयसी सिंह
JDU – निशांत कुमार,श्रवण कुमार,अशोक चौधरी,लेसी सिंह,मदन सहनी,सुनील कुमार,जमा खान,भगवान सिंह कुशवाहा
शीला कुमारी,दामोदर राउत,बुलो मंडल,रत्नेश सदा
LJP(R)– संजय पासवान,संजय सिंह
हम– संतोष मांझी
आरएलएम – दीपक प्रकाश
