रायपुर 02 जून 2026 को, श्री सुजीत कुमार, मुख्य महाप्रबंधक , प्रभारी छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं किसान कल्याण, आदिम जाति (जनजाति) विकास, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास मंत्री माननीय श्री राम विचार नेताम जी से शिष्टाचार भेंट की तथा उन्हें आईडीबीआई बैंक द्वारा सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में वित्तीय सहायता प्रदान करने संबंधी पहल के बारे में अवगत कराया। चर्चा के दौरान मंत्री महोदय को बलरामपुर में बैंक की नई शाखा खोलने की योजना से भी अवगत कराया।
बैठक के दौरान, मुख्य महाप्रबंधक श्री सुजीत कुमार ने सीएसआर गतिविधि के अंतर्गत मंत्री महोदय को रुपये 50 लाख की राशि CSR मद के अंतर्गत उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया तथा आश्वस्त किया कि इस राशि में भविष्य में और वृद्धि की जाएगी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि जनजातीय समाज एवं बुनकरों के कल्याण के लिए बैंक द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी तथा सीएसआर गतिविधियों के माध्यम से उनके उत्थान हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। बैंक के उच्च अधिकारियों ने माननीय मंत्री जी को बैंक द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य में कृषि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति, पिछड़ा वर्ग पशुधन के विकास हेतु ऋण वितरण एवं सरकारी योजनाओं में IDBI बैंक की भागीदारी और प्रगति के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की एवं माननीय मंत्री को आंकड़ों से अवगत कराया गया। माननीय मंत्री द्वारा दिये गये मार्गदर्शन एवं निर्देश को कार्यान्वयन हेतु नोट किया गया।
बैठक सामाजिक विकास के कार्यों के परिपेक्ष्य में अत्यन्त महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक रही।
श्री सुजीत कुमार – मुख्य महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा
श्री आशीष त्रिपाठी – महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख, रायपुर
