मेष : किसी भी प्रकार के संकट में न पडने की सलाह गणेशजी देते हैं। व्यावसायिक स्थल पर आज ऊपरी अधिकारियों के साभ प्रेम से कार्य संपन्न कीजिएगा, उग्र चर्चा में न उतरें वही आप के लिए हितकारी रहेगा। आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है ऐसा अनुभव हो सकता है। कार्य में सफलता भी शीघ्र नहीं मिलेगी परंतु मध्याहन के बाद परिस्थिति में सुधार होगा। गृहस्थजीवन में भी आनंदपूर्ण वातावरण रहेगा। ऊपरी अधिकारी की प्रसन्नता आप पर रहेगी। पदोन्नति होने की भी संभावना है। आर्थिक योजनानुसार आर्थिक लाभ भी मिलेगा .
वृषभ : आप की अधिक भावुकता आप को अस्वस्थ बना सकती है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक स्वास्थ्य पर भी इसका नकारात्मक असर पड सकता है। नए कार्य का प्रारंभ आज न करिएगा। साथ में वाणी और वर्तन पर संयम बरतिएगा। खान-पान में ध्यान रखिएगा। व्यवसायिक क्षेत्र में विध्न उपस्थित हो सकता हैं। उच्च अधिकारियों के साथ घर्षण के प्रसंगो को टाल दीजिएगा। साथ-साथ प्रतिस्पर्धीयों के साथ वाद-विवाद या उग्र चर्चा न हो इसका ध्यान रखिएगा। कार्य में सफलता प्राप्त होने में विलंब हो सकता है। इसलिए धैर्य का सहारा लीजिएगा .
मिथुन : आज आनंद- प्रमोद में अपने आप को भुला देने का दिन है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनोरंजन प्रवृत्ति में आप खोए से रहेंगे। मित्रों के साथ प्रवास- पर्यटन का आयोजन होगा। अच्छे खान-पान और अच्छे वस्त्रालंकार उपलब्ध होंगे। मध्याहन के बाद आप कुछ अधिक ही भावुक बनेंगे। इससे मन की व्यथा में वृद्धि भी हो सकती है। धन के खर्च में वृद्धि होगी। अनैतिक तथा निषेधात्मक कार्यों से दूर रहिएगा। प्रभु की भक्ति और यौगिक ध्यान से मन को शांति प्राप्त होगी .
कर्क : गणेशजी कहते हैं कि बहुत बडा आर्थिक लाभ आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। व्यावसायिकों के लिए आजका दिन लाभदायी है। कार्य की सफलता के कारण पदोन्नति और यश प्राप्त होगा। मध्याहन के बाद आप मनोरंजन के हेतु कहीं जाने का अवसर प्राप्त करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास-पर्यटन में घूमने-फिरने का या भोजनादि का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदारों के साथ लाभदायी विचार-विमर्श होगा। दांपत्यजीवन आनंदयमय रहेगा।.
सिह : साहित्य-कला के प्रति आज आप में रुचि रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। पेट सम्बंधित व्याधियों से शरीर अस्वस्थ रह सकता है। मध्याहन के बाद आर्थिक संकट का अंत आएगा। घर का वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यावसायिकों को व्यवसाय से लाभ होगा.
कन्या : शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थता बनाए रखने पर ध्यान देने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। माता का भी स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्वजनों पर आपत्तिजनक प्रसंग आ सकता हैं। धनहानि के भी योग हैं। पानी से संभलकर चलिएगा। यात्रा-प्रवास न करें। संतानों के अभ्यास और उनके स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। क्रोध पर संयम बरतिएगा तथा आसपास में यहां-वहां की बौद्धिक चर्चा से अलिप्त रहिएगा.
तुला : आजका दिन नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अनुकूल है ऐसा संकेत गणेशजी देते हैं। आध्यात्मिक विषय तथा गूढ रहस्यों की और आकर्षण रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद स्फूर्ति और प्रसन्नता का अभाव रहेगा। घर में कलेश का वातावरण रहेगा। सबके सामने सन्मानभंग न हो इसका ध्यान रखिएगा.
वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि परिवारजनों के साथ भ्रांति या मनदुख होने की संभावनाएँ अधिक हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्य में अपेक्षित सफलता नहीं मिलेगी। मन में द्विधा रहेगी। कार्यभार अधिक रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन से ग्लानि दूर होकर आनंद या प्रसन्नता छाई रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ मेल-जोल बढे़गा। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। भाग्यवृद्धि होगी.
