रायपुर में खराब विजिबिलिटी से फ्लाइट की लैंडिंग टली, नागपुर डायवर्ट; ढाई घंटे देरी से पहुंचे डिप्टी सीएम साव, भूपेश और बैज

रायपुर 12 जून 2026 : रायपुर में खराब मौसम और कम विजिबिलिटी के कारण एक विमान निर्धारित समय पर लैंड नहीं कर सका। फ्लाइट कुछ समय तक आसमान में चक्कर काटती रही, लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने पर उसे नागपुर डायवर्ट कर दिया गया। मौसम में सुधार के बाद विमान रायपुर पहुंचा। फ्लाइट में डिप्टी सीएम विजय शर्मा साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दीपक बैज  समेत कई प्रमुख नेता सवार थे, जो करीब ढाई घंटे की देरी से रायपुर पहुंचे।