23 जून 2026 : आईपीएल इतिहास के सबसे बड़े और अनोखे खिलाड़ियों का ट्रेड पूरा हो चुका है, जिसमें करोड़ों रुपये का बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स (DC) में वापसी हो गई है, जबकि उनके बदले स्टार स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का हिस्सा बन गए हैं. इस अदला-बदली में दोनों खिलाड़ियों की फीस और कीमतों का गणित सबसे ज्यादा चर्चा में है. आईपीएल 2025 के प्लेयर ऑक्शन (नीलामी) में लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपये की भारी-भरकम रकम में खरीदा था, जो आईपीएल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी बोली थी, लेकिन इस बड़े ट्रेड समझौते के तहत ऋषभ पंत अब अपनी इस पुरानी रिकॉर्ड तोड़ कीमत को छोड़कर, केवल 15 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा शामिल होने के लिए राजी हो गए हैं.
पंत उस फ्रेंचाइजी में वापस आ रहे हैं जहां उन्होंने 2016 से 2024 के बीच नौ सीज़न बिताए, सबसे ज्यादा 111 मैच खेले और 43 मैचों में टीम की कप्तानी भी संभाली थी.
