भारत ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, शानदार जीत के साथ दर्ज की दमदार शुरुआत

स्पोर्ट्स : 26 जून 2026 :  भारतीय टीम ने महिला टी20 वर्ल्ड कप मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश को 5 विकेट से हरा दिया. बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और महज 16.5 ओवरों में 5 विकेट खोकर 139 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की इस जीत की मुख्य सूत्रधार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा रहीं, जिन्होंने 34 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली. मध्यक्रम में जेमिमा रोड्रिग्स ने भी महज 15 गेंदों में 26 रन (3 चौके, 1 छक्का) कूटकर रन गति को बनाए रखा, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर नाबाद लौटीं. बांग्लादेश की ओर से रितु मोनी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए.
चार मैचों में तीसरी जीत के साथ भारत पॉइंट्स टेबल में छह अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. अब उसका सामना रविवार का ऑस्ट्रेलिया से होगा. टूर्नामेंट में अब तक खेले गए चार मैचों में से तीन में जीत हासिल कर भारतीय टीम 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया के बाद दूसरे नंबर पर मजबूती से काबिज हो गई है. सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से भारतीय टीम अब बेहद मजबूत स्थिति में है. अब भारतीय टीम का अगला और ग्रुप स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार को टेबल-टॉपर ऑस्ट्रेलिया से होगा. रविवार को होने वाले इस महामुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है.