2 बार की चैंपियन उरुग्वे का वर्ल्ड कप सफर खत्म, ग्रुप स्टेज से बाहर

स्पोर्ट्स 27 जून 2026 :  स्पेन ने उरुग्वे को 1-0 से हराकर ग्रुप H में टॉप करते हुए FIFA वर्ल्ड कप के नॉकआउट स्टेज में अपनी जगह पक्की कर ली. वहीं दो बार की वर्ल्ड चैंपियन उरुग्वे टूर्नामेंट से बाहर हो गई. मैच में स्पेन की तरफ से एलेक्स बाएना ने पहले हाफ में ही एक गोल कर दिया था, जो कि निर्णायक साबित हुआ.

स्पेन ने दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल कर अपने ग्रुप में टॉप किया, जबकि टूर्नामेंट में पहली बार खेल रही केप वर्डे की टीम ने तीन ड्रॉ के साथ नॉकआउट में दूसरी जगह बनाई. उरुग्वे सिर्फ दो अंकों के साथ बाहर हुआ, जो सबसे नीचे सऊदी अरब के बराबर ही है. उरुग्वे तीसरे स्थान पर है लेकिन उसके पास इतने अंक नहीं थे कि वह आगे बढ़ने वाली सर्वश्रेष्ठ आठ तीसरे स्थान की टीमों में शामिल हो सके.

इस निराशाजनक प्रदर्शन के बाद दो बार की चैंपियन उरुग्वे टूर्नामेंट में तीनों मैचों में बिना किसी जीत के घर लौट गई. फीफा रैंकिंग में 19वें स्थान पर मौजूद उरुग्वे अब तक बाहर होने वाली सबसे ऊंची रैंकिंग वाली टीम है. मैच खत्म होने की सीटी बजने के बाद 1930 और 1950 में वर्ल्ड कप जीतने वाली उरुग्वे के कुछ खिलाड़ी मैदान पर रो पड़े. टीम के मैदान से बाहर जाते समय कई फैंस ने हूटिंग भी की.

वहीं दूसरी ओर अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीतने की कोशिश कर रही स्पेन की टीम ने केप वर्डे के खिलाफ चौंकाने वाले 0-0 के ड्रॉ के साथ शुरुआत की थी, लेकिन सऊदी अरब के खिलाफ 4-0 से जीत हासिल की थी. वो 2010 में अपना एकमात्र खिताब जीतने के बाद से राउंड ऑफ 16 से आगे नहीं बढ़ पाए थे.

स्पेन के स्ट्राइकर लैमिन यमल, जो बाएं हैमस्ट्रिंग की चोट के साथ टूर्नामेंट में उतरे थे, का प्रदर्शन फीका रहा और वे फिर से पूरा मैच नहीं खेल पाए. 76वें मिनट में फेरान टोरेस ने उनकी जगह ली. 18 साल के यमल को सऊदी अरब के खिलाफ हाफ टाइम में बदल दिया गया था और केप वर्डे के खिलाफ वे दूसरे हाफ में बेंच से मैदान पर आए थे.