रायपुर 28 जून 2026 : छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच बड़ा संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव किया गया है। प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी अमित पठानिया को हटा दिया गया है और उनकी जगह डॉ. स्मृति रंजन लेंका को नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। अब इस बदलाव की जबरदस्त चर्चा हो रही है।
इस बदलाव को लेकर कांग्रेस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन 26 जून को जारी स्टार परफॉर्मर की सूची डॉ. स्मृति रंजन लेंका के साइन से जारी होने के बाद बदलाव की पुष्टि मानी जा रही है।
यह बदलाव ऐसे समय हुआ है, जब छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस के चुनाव को लेकर लगातार विवाद और गड़बड़ियों की शिकायतें सामने आ रही हैं। चुनाव प्रोग्राम घोषित होने के बाद से ही परिसीमन को लेकर संगठन के भीतर नाराजगी देखने को मिली थी। बढ़ते विवाद के बीच नामांकन प्रक्रिया को भी स्थगित कर दिया गया है।
यूथ कांग्रेस चुनाव की घोषणा पिछले महीने 24 मई को की गई थी। इसके तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीम के गठन की प्रोसेस शुरू होनी थी, लेकिन परिसीमन को लेकर उठे विवाद के बाद नामांकन प्रक्रिया को 15 जून तक स्थगित कर दिया गया था।
वहीं यूथ कांग्रेस के महासचिव डॉ लेंका के साइन से स्टार परफॉर्मर की जारी सूची को लेकर विवाद थमा नहीं है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर कई कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई थी। संगठन में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे।
यूथ कांग्रेस चुनाव को प्रोग्राम 24 जून को जारी किया गया है। जिसके अनुसार, ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए 29 मई से 13 जून तक नामांकन होना था। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन की तारीख तय की गई।

यूथ कांग्रेस चुनाव के बीच प्रभारी बदलने को संगठनात्मक स्तर पर अहम माना जा रहा है। सियासी हलकों में इसे चुनावी प्रक्रिया को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों और संगठन में बढ़ते असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, नए बदलाव को लेकर पार्टी ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।