जुलाई में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, जाने कब-कब नहीं होगा काम

नई दिल्ली 29 जून 2026 : जुलाई 2026 की शुरुआत होने जा रही है। अगर आप अगले महीने बैंक शाखा में जाकर कोई जरूरी काम कराने की योजना बना रहे हैं, तो पहले बैंक छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बैंक हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, जुलाई 2026 में अलग-अलग राज्यों में त्योहारों और साप्ताहिक छुट्टियों को मिलाकर बैंक कुल 12 दिन बंद रहेंगे।

हालांकि सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। कुछ अवकाश केवल विशेष राज्यों या शहरों के लिए निर्धारित किए गए हैं। वहीं रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार को देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

बैंक बंद रहने के दौरान ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं जैसे UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि नकद लेन-देन या शाखा से जुड़े काम के लिए छुट्टियों की जानकारी पहले से होना जरूरी है।

जुलाई 2026 में बैंक छुट्टियों की सूची

5 जुलाई (रविवार):

देशभर में साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

6 जुलाई (सोमवार):

एमएचआईपी दिवस के अवसर पर आइजोल में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

9 जुलाई (गुरुवार):

बेहदेहिनखलाम उत्सव के कारण शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

11 जुलाई (शनिवार):

महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

12 जुलाई (रविवार):

साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे।

16 जुलाई (गुरुवार):

रथ यात्रा, कांग और हरेला पर्व के कारण भुवनेश्वर, देहरादून, इंफाल और शिलांग में बैंक बंद रहेंगे।

आरबीआई के नियमों के अनुसार बैंक छुट्टियां राज्यों और स्थानीय त्योहारों के आधार पर अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए किसी भी जरूरी काम के लिए बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी की पुष्टि कर लेना बेहतर रहेगा।

ग्राहक छुट्टी वाले दिनों में भी ऑनलाइन भुगतान, फंड ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सेवाओं का उपयोग कर सकेंगे।