सपना हुआ सच: डेब्यू कैप पहनते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी

स्पोर्ट्स 05 जुलाई 2026 : अपने इंटरनेशनल डेब्यू में वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर आउट हुए लेकिन अपने डेब्यू में वैभव ने दो छक्के लगाकर दिखा दिया कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वह रुकने वाले नहीं हैं. बता दें कि वैभव अब भारत की ओर से सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया. एक और जहां वैभन भारत के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए तो वहीं, अपने डेब्यू में एक खास अनोखा अनचाहा कमाल कर किया. जिसकी चर्चा हो रही है. दरअसल, वैभव 14 रन की पारी खेलने के बाद स्टंप आउट हुए. ऐसा होते ही वैभव के नाम एक अनोखा अनचाहे रिकॉर्ड दर्ज हो गया. सूर्यवंशी अपने T20 डेब्यू पर स्टंप आउट होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने.

  • वैभव सूर्यवंशी ने 15 साल की उम्र में डेब्यू किया और 14 रन बनाए
  • सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में डेब्यू किया और 15 रन बनाए

इसके साथ-साथ वैभव ने अपने डेब्यू में 14 रन की पारी के दौरान एक खास रिकॉर्ड बना दिया है. डेब्यू टी20 इंटरनेशनल पारी में वैभव ने दो छक्के लगाए. ऐसा कर वैभव भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले सुंयक्त रूप से तीसरे भारतीय बन गए हैं. बता दें कि वैभव ने नेहरा जी की बराबरी कर ली है. नेहरा ने अपने टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू पारी में भी दो छक्के लगाए थे.

भारत की ओर से टी-20 इंटरनेशनल की डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा छक्का लगाने का रिकॉर्ड ईशान किशन के नाम है. किशन ने अपने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल पारी में 4 छक्के लगाए थे. दूसरे नंबर पर मुरली विजय हैं जिन्होंने 3 छक्के लगाए थे. राहुल द्रविड़ ने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल पारी में 3 छक्के लगाए थे. तिलक वर्मा ने भी अपने डेब्यू टी-20 इंटरनेशनल पारी में 3 छक्के लगाने का कमाल किया है.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए. 15 साल और 99 दिन की उम्र में डेब्यू करते हुए इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 29 गेंदों में 50 रन की साझेदारी की. वैभव 10 गेंदों में 2 छक्कों के साथ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि अभिषेक ने 24 गेंदों में 1 छक्के और 8 चौकों के साथ 43 रन की पारी खेली, इसके जवाब में इंग्लैंड ने 19 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया, जबान टीम के लिए जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे, जिन्होंने 76 रन की नाबाद पारी खेली.