नई दिल्ली 22 जुलाई 2026 : पर्यावरण कार्यकर्ता और 25 से ज्यादा दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार को अनशन तोड़ने को लेकर चिट्ठी लिखी है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ये भरोसा देती है कि वे छात्रों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे तो मैं अनशन तोड़ दूंगा. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा आश्वासन नहीं मिलता है तो मैं भूख हड़ताल जारी रखूंगा.
उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को लिखे पत्र में कहा, “मैं सरकार से विनम्रतापूर्वक निवेदन करता हूं कि वह स्पष्ट आश्वासन दे कि आंदोलन में भाग लेने वाले किसी भी युवा प्रदर्शनकारी के खिलाफ कोई दंडात्मक या प्रतिशोधात्मक कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी. उनका एकमात्र ‘अपराध’ निष्पक्ष और जवाबदेह शिक्षा प्रणाली के लिए आवाज उठाना है.
