BREAKING: नोएडा में स्लीपर बस में भीषण अग्निकांड, 9 की जिंदा जलने से मौत

नोएडा 24 September 2026 : ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आज बड़ा हादसा हो गया. स्लीपर बस में भीषण आग लग गई. इस घटना में करीब 9 लोगों की मौत हो गई. बुधवार की रात बस संख्या BR32PA8647 कश्मीरी गेट नई दिल्ली से महोबा के लिए रवाना हुई. रात के करीब 11 बजे बस थाना जेवर क्षेत्र स्थित 33 किमी माइलस्टोन के पास बस में से आग की लपटें निकलने लगीं. बस में करीब 35 लोग सवार थे.

पीड़िता ने बताया आंखों देखा हाल

बस में सवार रेखा भारद्वाज का कहना है, “बस में जब आग लगी तब में सो रही थी. अचानक से ड्राइवर ने शोर मचाया, बस में आग लग गई है. सब बाहर निकलो. सब बाहर निकलने लगे, मैं भी बाहर निकली. बाहर निकालने के दौरान में बस के अंदर गिर गई. काफी देर तक मैं बस के अंदर पेट के बल गिरी रही. काफी लोग मेरे ऊपर से होकर गुजरे. पति बस से बाहर निकल नहीं पाए. पता नहीं पति कहां है.” उन्होंने आगे बताया, “ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया था. कुछ देर तक तो मुझे पता ही नहीं चल मेरे साथ क्या हुआ. जब मैं उठी तो मैं खुद को सड़क पर पड़ा हुआ देखा.” रेखा अपने पति के साथ महोबा जा रही थी. रेखा का कहना है कि ड्राइवर सीट के आसपास से ही आग लगनी शुरू हुई थी. बस में आगे से आग लगनी शुरू हुई थी. बस में धुआं भरा हुआ था.

ADM ने जाना घायलों का हाल
ADM वित्त एवं राजस्व अजीत कुमार सिंह जेवर स्थित आरोग्य अस्पताल घायल महिला रेखा भारद्वाज से मुलाकात करने पहुंचे. अजीत कुमार सिंह के मुताबिक, “घटना 23 सितंबर 2026 की रात्रि तकरीबन 11:15 की है. एसी स्लीपर बस में आग लगी थी, जो कि दिल्ली से महोबा की ओर जा रही थी. प्रथम दृष्टया बताया गया है कि बस में शॉर्ट सर्किट के माध्यम से आग लगी थी. जिसमें तकरीबन 35 यात्री सवार थे. घटना में 9 लोगों की दुखद मृत्यु होने की सूचना प्राप्त हुई है. को में भर्ती कराया गया है. कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद विशेष वाहन से महोबा भेज दिया गया है. करीब 15 लोगों को रेस्क्यू कर महोबा भेज दिया गया है.

उन्होंने आगे कहा बताया, मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्यवाही की जा रही है. पुलिस द्वारा ऐसी स्लीपर बस को जप्त कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है.