ट्रेनी IAS अफसरों को मिली फील्ड पोस्टिंग

रायपुर। राज्य सरकार ने 2022 बैच के ट्रेनी IAS अफसरों को फील्ड पोस्टिंग दी है। 2022 बैच के तीन ट्रेनी IAS अफसरों को सहायक कलेक्टर के तौर पर अलग-अलग जिलों में फिल्ड पोस्टिंग मिली है। नम्रता चौबे को बलौदाबाजार-भाटापारा, प्रखर चंद्राकर कांकेर और युवराज मरमट को रायगढ़ सहायक कलेक्टर बनाया गया है।