संजू पैकरा/बलौदाबाजार- में एक चलती बस में चैन स्नेचिंग का मामला सामने आया है। राधेश्याम बस सर्विस में सफर कर रही एक महिला के गले से सोने का हार गायब हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला भाटापारा से ग्राम रवान की ओर जा रही थी। इसी दौरान बस में भीड़-भाड़ के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला के गले से हार पार कर दिया। महिला को इसकी जानकारी तब हुई जब उसने अपना हार गायब पाया।
घटना की शिकायत मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस ने बस में मौजूद यात्रियों से पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि चोरी किसने की।
यह घटना बलौदाबाजार से रवान के बीच चलने वाली बस (क्रमांक CG 22 AG 9027) में हुई है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है।
