मेष : आर्थिक और व्यावसायिक रूप से आज का दिन लाभदायक होने के सम्बंध में गणेशजी बताते हैं। आर्थिक लाभ मिलेगा। लंबे समय का वित्तीय आयोजन भी कर सकेंगे। शरीर और मन से स्वस्थ रहेंगे। मित्रों और पारिवारिक सदस्यों के साथ खूब आनंद में दिन व्यतीत होगा। अधिक लोगों के साथ सम्पर्क में रहने का अवसर मिलेगा। व्यापारिगण उनके व्यापार का विस्तार और आयोजन कर सकेंगे। लोकहित का कार्य आपके हाथ से होगा।.
वृषभ : विचारों की विशालता और वाणी का जादू आज अन्य को प्रभावित और मंत्रमुग्ध करेगा। लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बंध रहेगा। बौद्धिक चर्चा या वाद-विवाद में सफलता मिलेगी। वाचन एवं लेखन में अभिरुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। परिश्रम के अनुपात में कम सफलता मिलने पर भी निष्ठापूर्वक आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र की समस्या से तबीयत खराब होने की संभावना गणेशजी देखते हैं।.
मिथुन : अत्यधिक भावनाशील आपके मन को संवेदनशील बनाएगी। विशेष रूप से जलाशय और स्त्रीवर्ग से सचेत रहना पड़ेगा। मन की परिस्थिति डवाँडोल रहने के कारण निर्णयशक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत के विषय में चिंता होगी। कौटुंबिक या जमीन जायदाद के प्रश्न हाथ में न लेना हितकर रहेगा। स्वस्थ निद्रा का अभाव रहेगा जिससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य खराब होगा।.
कर्क : आज कार्य सफलता आपकी राह देख रही है। इसके कारण आपका आनंद उत्साह दूगना होगा। मन ताजगी और प्रफुलता अनुभव करेगा। मित्रो, सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात और प्रवास पर्यटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। भाग्यदेवी का प्रबल सहयोग आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धी पराजित होंगे।.
सिह : आपका दिन मिश्र फलदायी रहेगा। लंबी अवधि के आयोजन आपको द्विधा में डालेंगे। कार्य में निर्धारित सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल- मिलाप का वातावरण रहेगा। दूर बसनेवाले मित्रों स्नेहीजनों के साथ का संदेश- व्यवहार लाभदायक साबित होगा। आय की अपेक्षा व्यय की मात्रा अधिक रहेगी। क्रोध और अहं आपका काम बिगाड़ेगा।.
कन्या : आपकी वाणी का माधुर्य नए सौहार्दपूर्ण सम्बंध स्थापित करने में उपयोगी साबित होंगे। वैचारिक समृद्धि बढ़ेगी। व्यापार- धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। मित्रों एवं स्नेहीजनो के साथ मिलनृ- मुलाकात होगा। उनकी तरफ से मिले हुए भेंट- उपहार आपको प्रसन्न करेंगे। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी।.
तुला : आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना पड़ेगा। मानसिक स्वस्थता भी कम रहेगी। अविचारी और मनमाना व्यवहार आपको मुसीबत में डाल सकता है। वाणी पर संयम रखना पड़ेगा अन्यथा किसी के साथ झगड़े- फसाद होने की संभावना है। मौजशौक और मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। इस समय आध्यात्मिक व्यवहार सहायक बनेगा, हैं।.
वृश्चिक : नौकरी- धंधा और व्यवसाय के क्षेत्र में आज आपको लाभ ही लाभ है। इसके साथ मित्रों, सगे- सम्बंधियों और बुजुर्गों की तरफ से भी लाभ प्राप्ति का संकेत है। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएँगे। शरीर और मन से आप खूब प्रफुलित रहेंगे। आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बनता है। सांसारिक जीवन में आनंद का अनुभव करेंगे।.
धनु : आर्थिक और व्यापारिक आयोजन करने के लिए शुभ दिन है। कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। परोपकार की भावना आज बलवतर रहेगी। आमोद- प्रमोद के साथ आपका दिन व्यतीत होगा। नौकरी- व्यवसाय में पदोन्नति और मान- सम्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन में आनंद व्याप्त रहेगा।.
मकर : आपका आज का दिन मिश्र फलदायक साबित होगा। बौद्धिक कार्यों और व्यवसाय में नई विचारधारा अमल में लाएँगे। लेखन और साहित्य से सम्बंधित प्रवृत्तियों में आपकी सृजनात्मकता दिखाई देगी। फिर भी मन के किसी कोने में आपको अस्वस्थता अनुभव होगा। परिणामस्वरूप शारीरिक थकान और ऊबन रहेगी। संतानों की समस्याओं के विषय में चिंता पैदा होगी। उच्च पदाधिकारियों या प्रतिस्पर्धियों के साथ चर्चा में उतरना हितकर नहीं है।.
कुंभ : नकारात्मक विचारों से मन में हताशा पैदा होगी। इस समय मानसिक उद्वेग और क्रोध की भावना का अनुभव करेंगे। खर्च बढ़ेगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण परिवार में मनमुटाव और झगड़े होने की संभावना है। स्वास्थ्य खराब होगा। दुर्घटना से बचें ईश्वर का नाम स्मरण और आध्यात्मिक पठन आपको मानसिक शांति देंगे,
मीन : आपका आज का दिन सुख- शांति से व्यतीत होगा। व्यापारियों को भागीदारी के लिए उत्तम समय है। पति पत्नी के बीच दांपत्यजीवन में निकटता का अनुभव होगा। मित्रों, स्वजनों के साथ मिलन मुलाकात होगा। प्रेमीजनों का रोमांस अधिक गहरा बनेगा। सार्वजनिक जीवन में प्रसिद्धि मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।.