छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच देखने को मिलेगा। यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने दो घरेलू मुकाबले खेलेगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने **इंडियन प्रीमियर लीग> 2026 के दूसरे चरण का शेड्यूल जारी कर दिया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार, रायपुर में दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे।
📅 कब होंगे मैच
- 10 मई 2026: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
- 13 मई 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
इन मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को कई बड़े सितारों का खेल देखने का मौका मिलेगा। मैदान पर विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या जैसे स्टार खिलाड़ी उतरेंगे।
🌟 शाहरुख खान के आने की भी संभावना
दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम रायपुर पहुंचेगी। इस टीम के मालिक शाहरुख खान भी मैच देखने रायपुर आ सकते हैं, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ने की उम्मीद है।
🏏 13 अप्रैल से शुरू होगा दूसरा चरण
आईपीएल 2026 के ग्रुप स्टेज के बाकी 50 मुकाबले 13 अप्रैल से 24 मई 2026 के बीच खेले जाएंगे। रायपुर में होने वाले इन दो बड़े मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है।
