कसडोल। तहसील कसडोल क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन ट्रैक्टरों को जप्त किया है। यह कार्रवाई एसडीएम रामरतन दुबे और तहसीलदार विवेक पटेल के नेतृत्व में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसील प्रशासन की टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से रेत का परिवहन किए जाने की सूचना पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान बिना वैध दस्तावेज के रेत का परिवहन करते हुए 3 ट्रैक्टर पकड़े गए। कार्रवाई के बाद सभी जप्त ट्रैक्टरों को थाना कसडोल में सुपुर्द कर दिया गया है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती बरती जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत किया है।
