22 जून 2026 : भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उतरकर इतिहास रच दिया वह 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.महिला टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इतिहास रच दिया. हरमनप्रीत कौर जैसे ही महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैदान में उतरीं, उनके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. हरमनप्रीत कौर अब वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे अधिक 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इतना ही नहीं, हरमनप्रीत कौर का यह नौवां टी20 वर्ल्ड कप है.
हरमनप्रीत कौर ने महिला टीम इंडिया के लिए साल 2009 में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था. इसके बाद से लेकर अब तक वह 200 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बनी हैं. हरमन के बाद इस लिस्ट में न्यूजीलैंड की सुज़ी बेट्स हैं, जिन्होंने 184 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. पुरुष क्रिकेट में बात करें तो सबसे अधिक 163 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग के नाम दर्ज हैं, जबकि 153 मैचों के साथ रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर हैं.
