बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

पटना 22 जून 2026 : बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला का मामला सामने आया है. गंभीर हालत में विजेन्द्र नाथ तिवारी का इलाज पटना पीएमसीएच में चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बरौली और माधोपुर थाना क्षेत्र में वारदात दरअसल, यह घटना गोपालगंज जिले के बरौली और माधोपुर थाना क्षेत्र बेलसंड के गांव में रविवार की है. पूर्व के जमीनी विवाद और पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है. घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि रविवार की देर शाम जब अभिनेता के भाई अपने घर के दरवाजे पर बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक उन पर हमला किया गया.

हमले में वे लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े. जिसके बाद आस-पास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए. हमले के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की छानबीन के लिए घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने बताया कि मामला पूर्व के जमीनी विवाद से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. आरोपियों की पहचान कर ली गई है.

पुलिस की छापेमारी और फरार आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ कर अन्य साथी की जानकारी ली जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है.