पद्म भूषण मिलने के बाद भावुक हुईं अल्का याग्निक, बोलीं- यह मेरे लिए गर्व और सम्मान का क्षण

24 जून 2026 : बॉलीवुड की वेटरन सिंगर अलका याग्निक को कल मंगलवार (23 जून) को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। उन्हें इंडियन म्यूजिक में उनके योगदान के लिए यह सम्मान मिला। अलका याग्निक की तबियत ठीक नहीं लग रही थी। वह अटेंडेंड की मदद लेते हुए स्टेज की तरफ जाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद लिया और फिर अवॉर्ड लेने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पास गईं। उन्हें देखकर साफ लग रहा था कि उनकी तबियत ठीक नहीं है। ऐसे में फैंस को फिर उनकी हेल्थ को लेकर चिंता हो गई। सिंगर ने पद्म भूषण मिलने के बाद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया और आभार जताया। साथ ही उन्होंने अपनी सेहत को लेकर अपडेट भी दी। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है?