27 जून 2026 : सुनील शेट्टी ने हाल ही में खुलासा किया कि उनकी 15 महीने की नातिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फैन हैं,सुनील शेट्टी इन दिनों फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर चर्चा में हैं. उनकी ये कॉमेडी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब इस बीच सुनील शेट्टी अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपनी नातिन को लेकर बड़ा खुलासा किया है.
सुनील शेट्टी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उनकी 15 महीने की नातिन इवारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरा फैन हैं. उन्होंने बताया कि वो रोज सुबह उनकी तस्वीर को लड्डू खिलाती है. बता दें कि सुनील शेट्टी हमेशा से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैन रहे हैं. वो अक्सर उनकी तारीफ करते नजर आते हैं.
सुनील शेट्टी ने हाल ही में टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने हमेशा कहा है कि मैं नरेंद्र मोदी का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं किसी पार्टी की बात नहीं कर रहा, मैं लीडर की बात कर रहा हूं, जो मुझमें जोश भरता है. मुझे जितना मेरे देश से प्यार है, उतना उस इंसान से प्यार है. उनमें कुछ तो बात है. आप मानोगे नहीं मेरी पोती 15 महीने की है. उसकी नैनी ने एक बार एयरपोर्ट में उसे मोदी जी की तस्वीर दिखाई थी. उसके बाद से वो हर रोज सुबह उठकी है, उसके पास एक साईं बाबा की बुक है, जिसमें मोदी जी की बड़ी सी फोटो है, वो उसे खोलती है, मोदी जी-मोदी जी बोलती है.
मेरी पोती रोज गणपति की मूर्ति के पास जाती है. वहां से लड्डू लेकर आती और मोदी जी को खिलाती है. न मैंने कभी बोला, न उसकी मम्मी ने कुछ बोला और न ही नैनी ने कुछ बोला. नैनी ने सिर्फ उसे फोटो दिखाई थी. कुछ तो बात होगी. कुछ तो है. वो अकेली बच्ची नहीं है. हमने आज तक उसे एक वर्ड नहीं कहा, लेकिन फिर भी वो मोदी जी बोलती है. उनमें कुछ तो जादुई है. मुझ पर उनका जादू तब शुरू हुआ, जब मैं पहली बार उनसे अहमदाबाद में मिला, मैं वहां किसी काम से गया था. ये 2010 की बात है.’
