सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो पर कार्रवाई, गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में जुटी भीड़

अंबिकापुर 07 October 2026 : अंबिकापुर की कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो को बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश कर दिया गया है। आकांक्षा टोप्पो की गिरफ्तारी की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा समर्थित लोग कोर्ट परिसर में पहुंच गए।

भाजपा नेता धीरज सिंह के शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले पुलिस ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो और होली क्रॉस कॉलेज के लेक्चरर अकील अहमद के खिलाफ केस दर्ज किया था। सर्व आदिवासी समाज ने आकांक्षा टोप्पो के गिरफ्तारी की निंदा की है।

आकांक्षा टोप्पो पर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने और सामाज पर नकारात्मक असर डालने वाली टिप्पणी करने का आरोप है। इस तरह की टिप्पणियों का समाज पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की शिकायत की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ धारा 196(1), 352, 353 (2) के तहत केस दर्ज किया है।

कोर्ट में जुटे भाजपा समर्थित लोग

बुधवार को पुलिस ने आकांक्षा टोप्पो को गिरफ्तार कर लिया। उसका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मेडिकल कराया गया। शाम को उसे कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश कर दिया है। आकांक्षा टोप्पो के गिरफ्तारी की सूचना पर बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़े लोग कोर्ट परिसर पहुंच गए।

हंगामे की आशंका को देखते हुए सीएसपी राहुल बंसल समेत पुलिस बल कोर्ट में तैनात है। वहीं सर्व आदिवासी समाज ने भी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कलेक्टोरेट पहुंचने की तैयारी की है। इससे पहले भी आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ सीतापुर थाने में केस दर्ज हो चुका है। सीतापुर थाने में आकांक्षा टोप्पो को पुलिस ने चेकलिस्ट पर छोड़ दिया था।

भाजपा नेता से विवाद, धीरज सिंह के खिलाफ भी FIR

आकांक्षा टोप्पो की रिपोर्ट पर पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता धीरज सिंह के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। धीरज सिंह पर आकांक्षा को धमकाने और उसकी कार का पीछा करने के आरोप हैं।

पुलिस ने मामले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं। धीरज सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दबाव बढ़ने पर आकांक्षा टोप्पो और अकील अहमद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।