स्पोर्ट्स 28 जून 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट चरण (राउंड ऑफ 32) की शुरुआत रविवार से होने जा रही है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका और कनाडा के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पहली बार पुरुष वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में उतर रही हैं, ऐसे में मुकाबला ऐतिहासिक माना जा रहा है।
इस मैच में कनाडा के स्टार स्ट्राइकर Jonathan David पर सभी की नजरें रहेंगी। डेविड अब तक टूर्नामेंट में 3 गोल कर चुके हैं, जिसमें कतर के खिलाफ शानदार हैट्रिक भी शामिल है। उनके साथ साइल लारिन भी कनाडा के आक्रमण की बड़ी ताकत हैं।
वहीं, साउथ अफ्रीका ने ग्रुप चरण में दक्षिण कोरिया को हराकर पहली बार नॉकआउट में जगह बनाई थी। टीम के कप्तान और गोलकीपर रॉनवेन विलियम्स से एक बार फिर मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
